JharkhandLead NewsRanchi

अंडरग्राउंड केबलिंग कर रही एजेंसी को दिया जायेगा वर्क एक्सटेंशन

  • कोविड महामारी के कारण काम रूका
  • अब तक राजधानी में 60 फीसदी अंडरग्राउंड केबलिंग ही पूरा

Ranchi: राजधानी में अंडरग्राउंड केबलिंग का काम कर रही एजेंसी केईआई को एक्सटेंशन दिया जायेगा. ये वर्क एक्सटेंशन कितने समय का होगा फिलहाल ये तय नहीं है. जनवरी महीने में एजेंसी को जून तक का समय दिया गया था. ऐसे में एजेंसी की ओर से अब तक काम पूरा नहीं किया गया. वहीं, कोरोना महामारी के कारण काम भी रोक दिया गया है. जिसे देखते हुए एक्सटेंशन दिया जायेगा. इसकी अवधि झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से दी जायेगी. जिसके बाद रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र की ओर से इस संबध में एजेंसी को सूचना दी जायेगी. फिलहाल एजेंसी ने काम रोक दिया है.

40 फीसदी काम बाकी:

रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र की मानें तो राजधानी में अंडरग्राउंड केबलिंग का काम अभी 40 फीसदी बाकी है और इसे पूरा करने के लिए एजेंसी को जून तक का लक्ष्य दिया गया था. राजधानी में फिलहाल दूसरे चरण का काम चल रहा है. इसके लिये अक्टूबर 2018 में एजेंसी केईआइ को काम दिया गया. दूसरे चरण के अंडग्राउंड केबलिंग में शहरी क्षेत्र को फोकस किया गया है.

215 किलोमीटर का काम पूरा:

दूसरे चरण के तहत 350 किलोमीटर क्षेत्र में एजेंसी को अंडरग्राउंड केबलिंग किया जाना है. अब तक 215 किलोमीटर केबलिंग हो चुकी है. ऐसे में बिजली बोर्ड की ओर से अब तक 60 फीसदी काम पूरा हुआ. वहीं, 40 फीसदी काम अब भी बाकी है. राजधानी में अंडरग्राउंड केबलिंग शुरू नहीं हुआ है. राज्य में 2015 से ही अंडरग्राउंड केबलिंग का काम चल रहा है. दूसरे चरण का काम साल 2018 में आरंभ हुआ. इसके साथ ही काम दूसरी एजेंसी को दी गयी. पहले चरण में पॉलीकैब को काम दिया गया था. पॉलीकैब राजधानी में 140 किलोमीटर क्षेत्र में केबलिंग का कार्य किया.

इसे भी पढ़ेःजेल में बंद 400 से ज्यादा कैदी रख रहे हैं रोजा, रिहाई ओर करोना महामारी से निजात के लिए मांग रहे दुआएं

Related Articles

Back to top button