
Giridih : लोक आस्था का महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन शनिवार को गिरिडीह में भी व्रतियों ने पूरे विधि-विधान के साथ खरना का पूजा किया. कड़े नियम और अटूट आस्था के इस महापर्व के खरना पूजा की तैयारी व्रतियों ने शाम ढलते ही शुरू कर दी. वहीं पूजा के बाद व्रतियों के घर खरना का प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं का आना भी शुरू हो गया.
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूजा में भी एहतियात बरता गया. मान्यताओं के अनुसार खरना प्रसाद के रूप में कई व्रतियों के घर गुड और खीर का प्रसाद का वितरण किया गया. घरों में चावल-दाल का प्रसाद भी तैयार किया गया था.
इसे भी पढ़ें :झारखंड-बंगाल अंतरराज्यीय बॉर्डर पर लगाया गया कोरोना जांच कैंप, बंगाल से झारखंड आने के लिए कोरोना जांच अनिवार्य




