
Ranchi: राजधानी रांची में आवारा कुत्तों ने सीआरपीएफ के बहादुर जवानों के छक्के छुड़ा दिये हैं. आर्मी कैंप में कुत्ते उन्हें काटने के लिए दौड़ा रहे हैं, जिससे कि कैंप में उनका रहना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में सीआरपीएफ के अधिकारी ने मेयर को पत्र लिखकर आवारा कुत्तों के आतंक से बचाने की गुहार लगाई है. पत्र में लिखा है कि जल्द से जल्द कुत्तों के आतंक पर रोक लगाई जाए ताकि कैंप में उनके जवान आराम से रह सके.
इसे भी पढ़ें :Ranchi News: घाघरा में 52 शवों का अंतिम संस्कार, जारी रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था
जवानों को बना रहे है निशाना
सीआरपीएफ रांची सेंबो नगड़ी थाना क्षेत्र के एरिया में आता है. जहां पर कैंप में अचानक अवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है. ज्यादा संख्या में कुत्तों के होने से उन्हें दाना पानी नहीं मिल पा रहा है. इस वजह से वे अब इंसानों को काट रहे हैं.
100 लोगों को लग रहा टीका
सीआरपीएफ कैंप ही नहीं रांची शहर में तकरीबन हर हिस्सों में आवारा कुत्तों का बोलबाला है. नगर निगम एरिया में कुत्तों के आतंक से सिटी के लोग भी परेशान हो गए हैं. वहीं, हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग टीका लगाने सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं. पार्षद से भी लोगों ने कुत्तों के आतंक से वार्ड को मुक्त कराने के लिए गुहार लगाई है.
इसे भी पढ़ें :छत्तीसगढ़ – झारखंड बॉर्डर में 65 लोगों की हुई कोरोना जांच, 2 व्यक्ति संक्रमित मिले




