JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

Ranchi सदर अस्पताल में कोरोना वैक्सीन खत्म, टीके के इंतजार में लाइन में खड़े हैं लोग

Ranchi : कोरोना वैक्सीन किल्लत ने राजधानी रांची में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. रांची सदर अस्पताल में वैक्सीन खत्म हो गयी है. बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लेने के लिये लाइन में लगे हैं. लाइन में खड़े लोग आक्रोशित हो रहे हैं. डॉक्टर लोगों से अपील कर रहे हैं कि थोड़ी देर रुकें..जल्द दी जायेगी वैक्सीन.

सदर अस्पताल के कोरोना वैक्सीन इंचार्ज ने बताया फिलहाल एक घंटे समय लगेंगे तभी जाकर कोरोना वैक्सीन आ पायेगा. कोरोना वैक्सीन लेने आये लोगों का कहना है कि हमलोग काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे लेकिन जब सदर अस्पताल पहुंचे तो यहां निराशा हाथ लग रही है. डॉक्टर तो आश्वासन तो दे रहे हैं लेकिन कब वैक्सीन लगेगी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें :16 मोटर साइकिल के साथ अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, झारखंड, बिहार व बंगाल से करता था मोटरसाइकिल की चोरी

Related Articles

Back to top button