
Ranchi: राजधानी रांची में कोरोना का कहर जारी है. लगातार मिल रहे मरीजों के कारण हेल्थ डिपार्टमेंट ने कमर कस ली है, लेकिन सैंपल कलेक्शन करने वाले ही लापरवाह बने हुए हैं. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सदर हॉस्पिटल में 10.30 बजे के बाद भी टेस्ट करने वालों का पता नहीं रहता. वहीं रिम्स में सैंपल कलेक्शन के लिए टाइम तय कर दिया गया है. इसके बाद भी सैंपल कलेक्शन नहीं किया जा रहा है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब व्यवस्था ऐसी होगी तो कोरोना कंट्रोल कैसे होगा.
इसे भी पढ़ेंःPM ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज ली, इस सप्ताह 24 घंटे में तीसरी बार लाख से अधिक मरीज मिले
2 घंटे सैंपल कलेक्शन के लिए
रिम्स में इंटीग्रेटेड कोविड सेंटर बनाया गया है. जहां पर राज्य भर से आने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज किया जा रहा है. इसके अलावा वहां पर सैंपल टेस्टिंग की भी व्यवस्था की गई है. सैंपल कलेक्शन के लिए 2 घंटे का टाइम फिक्स किया गया है. जहां 11 से 12 और दोपहर 3 से 4 बजे सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है. इसके लिए के लिए सुबह से ही लंबी लाइन लगी रहती है. रजिस्ट्रेशन के बाद आने वालों का सैंपल कलेक्शन नहीं किया जाता. जिससे कई सस्पेक्टेड खुले आम घूम रहे है इंफेक्शन बांट रहे हैं.
टाइम 9 बजे, सैंपल कलेक्शन डेढ घंटे बाद
सदर हॉस्पिटल में सुबह 9 बजे से सैंपल कलेक्शन करने को कहा गया है, लेकिन ड्यूटी में तैनात स्टाफ 10:30 बजे के पहले नहीं आते. इस चक्कर में टेस्ट कराने वालों की लंबी लाइन लग रही है. वही घंटों इंतजार करने के बाद उनका नंबर आता है, ऐसे में टेस्ट कराने वाले यहां वहां घूमते रहते हैं. इस वजह से भी दूसरों को इंफेक्शन का खतरा हमेशा बना हुआ है. ये स्थिति सदर हॉस्पिटल में हर दिन की है, जबकि सदर में सैंपल कलेक्शन के बाद आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए रिम्स भेजा जाता है.s




