DeogharJharkhand

बड़कागांव सीओ ने किसान के साथ गलत व्यवहार किया है तो होगी कार्रवाई: मंत्री

Deoghar: हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के चंदौल पंचायत में पीड़ित किसान को अंचलाधिकारी द्वारा गाली दिये जाने के मामले को राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने भू-राजस्व विभाग के निदेशक करण सत्यार्थी को पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है.

निदेशक ने कृषि मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि घटना की पूरी जानकारी अपर मुख्य सचिव को दे दी गई है. मंत्री ने कहा कि यदि किसान के साथ अंचलाधिकारी ने गलत व्यवहार किया है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी.
कृषि मंत्री बादल ने कहा अधिकारी कोई भी हो आम जनता के प्रति उनका व्यवहार सरल रहे. हम सभी जनता के नुमाइंदे हैं. हेमंत सोरेन की सरकार में किसी को भी अधिकार नहीं है कि वह आम जनता से गलत व्यवहार करें.

क्या है मामला

हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के चंदौल पंचायत में पीड़ित किसान के पुआल में आग लग गयी. घटना के बाद भुक्तभोगी किसान ने दूरभाष पर वहां के अंचलाधिकारी से बातचीत की. पीड़ित किसान को बातचीत के दौरान अंचलाधिकारी ने गाली-गलौज कर डाला. जिसका ऑडियो वायरल हुआ है. इस घटना के बाबत वहां के किसान ने और कुछ समाजसेवी व्यक्ति ने इस बात की जानकारी झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल को दे दी थी.

Related Articles

Back to top button