HEALTHJharkhandLead NewsNationalNEWS

कोरोना अपडेट: पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 53,364 नए मामले आए

New Delhi: भारत में कोरोना के नए मामले लगातार फिर से बढ़ने लगे हैं. बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 53,364 नए केस सामने आए और 275 लोगों की मौत हुई. हालांकि इस दौरान 23,907 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए. भारत में अब तक कोरोना के कुल 1,17,34,058 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 3,68,457 ऐक्टिव केस हैं. अबतक कुल 1,12,05,160 लोग कोरोना संक्रमण से निजात पा चुके हैं जबकि 1,60,441 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. कोरोना के मामलों में दोबारा बढ़ती तेजी चिंता बढ़ा रही है.

वायरस के नए और डबल म्यूटेंट वैरिएंट्स ने बढ़ायी चिंता

जीनोम सीक्वेंसिंग से कई राज्यों में वायरस के नए और डबल म्यूटेंट वैरिएंट्स की पहचान हुई. राज्यों की ओर से साझा किए गए नमूनों में से वायरस के 771 चिंताजनक स्वरूपों का पता लगा. इनमें 736 नमूने ब्रिटिश स्वरूप के मिले. तीन स्वरूप ही ज्यादा चिंता पैदा करने वाले हैं जो ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के हैं.

इसे भी पढ़ें: झारखंड सरकार ला रही है Sand Taxi मॉडल, अब घर बैठे ऑनलाइन बुक कीजिये बालू

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश के कुछ इलाकों में कोरोना वायरस के दोहरे बदलाव वाले स्ट्रेन (डबल म्यूटेशन वैरिएंट) पाए गए हैं. महाराष्ट्र में इस स्ट्रेन के 206 और दिल्ली में 9 मामलों की पुष्टि हुई है. नागपुर में इसके सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं. बता दें कि 18 राज्यों में कोरोना वायरस के कई चिंताजनक वैरिएंट पहले से मौजूद हैं. इनमें से कुछ वैरिएंट्स दूसरे देशों में मिले थे.

सीनियर सिटीजंस होली मनाने से बचें

यूपी सरकार ने सीनियर सिटि‍जंस और खतरे वाले ग्रुप्‍स को होली मनाने से बचने को कहा है. बिना प्रशासन की अनुमति के किसी जुलूस या समारोह की इजाजत नहीं होगी. हाई केसेज वाले राज्‍यों से आने वालों की कोविड टेस्टिंग होगी. 24 से 31 मार्च के बीच आठवीं तक स्‍कूलों में होली की छुट्टी रहेगी.

सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को सचिव का पत्र

केंद्रीय अतिरिक्‍त स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने सभी राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्‍य सचिवों को चिट्ठी लिखी है. उन्‍हें सलाह दी गई है कि वे ‘होली, शब-ए-बारात, बिहू, ईस्‍टर, ईद-उल-फित्र जैसे त्‍योहारों को देखते हुए स्‍थानीय स्‍तर पर पाबंदियां लगा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: लॉकअप से फरार अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध देसी शराब के कारोबार में पकड़ा गया युवक

Related Articles

Back to top button