Crime NewsJharkhandRanchi

रांची के चुटिया में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

Ranchi : चुटिया थाना क्षेत्र के बनस तालाब में एक अज्ञात लाश मिलने से अफरातफरी मच गयी. अज्ञात शव की मिलने सूचना चुटिया थाने दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पायी है. लाश निकलवाने के बाद स्थानीय लोगों से उसकी पहचान करायी गयी, लेकिन कोई भी पहचान नहीं कर सका.

इसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस ने आशंका जतायी है कि नशे की हालत में तालाब में डूब कर युवक की मौत हो गयी होगी. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले का खुलासा हो पायेगा.

इसे भी पढ़ें – Jharkhand Budget Session : जब तक कंप्यूटर ऑपरेटरों की स्थायी बहाली नहीं होगी, नहीं हटाये जाएंगे टेंपररी ऑपरेटर

Related Articles

Back to top button