Crime NewsJharkhandNEWSRanchiTOP SLIDER

दर्दनाकः 42 दिन की बच्ची को जलाकर मार डाला, मां हिरासत में

Ranchi: रांची जिले के राहे प्रखंड के भेलवाटिकर गांव में एक 42 दिन की बच्ची को जलाकर मारने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रारंभिक जांच में बच्ची की मां सुनीता देवी की भूमिका संदिग्ध मानी गयी है. पुलिस उसे हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है.

सुनीता देवी ने कहा है कि सुबह 9 बजे वह बच्ची को सुला कर स्नान करने चली गयी थी, तब घर में कोई नहीं था. करीब पौन घंटे बाद जब वह लौटकर आयी तो बच्ची गायब थी.

सुनीता ने आस-पास में बच्ची की खोजबीन की, पड़ोसियों को जानकारी दी. इस बीच सबकी नजर घर से 200 मीटर की दूरी पर एक गड्ढे से उठते धुएं पर गयी. जाकर देखा तो बच्ची जलती हुई मिली.

इसके बाद पिता भवेश्वर महतो को इसकी सूचना दी गयी जो रांची में रहकर मजदूरी करता है. पिता भी गांव आया. आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंगबहादुर महतो भी गांव पहुंचे.

इसे भी पढ़ें – बंगाल चुनाव : नंदीग्राम में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की रैली के दौरान हिंसा, भाजपा कार्यकर्ता का सिर फूटा

Related Articles

Back to top button