Crime NewsJharkhandLead NewsLohardagaRanchi

लोहरदगा से अपहृत मुंशी का सुराग नहीं, नक्सलियों ने मांगी 50 लाख की लेवी

मंगलवार को पेशरार में सड़क निर्माण साइट पर धावा बोल माओवादियों ने दो ट्रैक्टर फूंक दिया था

Ranchi: लोहरदगा के पेशरार प्रखंड में सड़क निर्माण साइट से मंगलवार को अपहृत मुंशी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. नक्सलियों ने सड़क निर्माण करने वाली कंपनी से 50 लाख रुपये लेवी की मांग की है. मालूम हो कि मंगलवार को नक्सली संगठन माओवादी ने साइट पर धावा बोलकर दो ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया था.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand Budget session: जवाब देने के समय सदन से गायब रहे हेमंत के ये खास मंत्री, लगे सेम-सेम के नारे

मालूम हो कि पेशरार के बोंडोबार से दुग्गू तक छह किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. इस परियोजना की लागत तीन करोड़ रुपये के करीब है. सड़क के निर्माण का टेंडर गढ़वा की एजेंसी जेएस कंस्ट्रक्शन को मिला है. जेएस कंस्ट्रक्शन की ओर से काम कराया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand Budget session: सदन में सरयू राय का सवाल, क्या राजस्व के लिए गलत काम करेगी सरकार

मंगलवार को करीब 15 हथियारबंद माओवादी पहुंचे और ट्रैक्टर में आग लगा दी. मुंशी को अपने साथ लेकर चले गये. बताया जा रहा है कि भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली रविंद्र गंझू के दस्ते ने  घटना को अंजाम दिया है. रविंद्र गंझू के दस्ते का हार्डकोर नक्सली भुवनेश्वर गंझू भी घटना में शामिल था. उधर, अपहृत मुंशी को रिहा कराने के लिए लोहरदगा पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से ज्वाइंट अभियान चलाया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button