Palamu

पलामू: माइंस खुलवाने और बकाया मजदूरी को लेकर मजदूरों का अनिश्चितकालीन आंदोलन

Palamu: झारखंड खान मजदूर सभा के बैनर तले सोकरा ग्रेफाइट माइंस के मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा. पलामू समाहरणालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारी मजदूरों ने सर्वोच्च न्यायालस के आदेशानुसार 455 छटनीग्रस्त मजदूरों की बकाया मजदूरी भुगतान करने एवं सोकरा माइंस को पुनः चालू कराने की मांग की.

इसे भी पढ़ें :पीएलएफआइ का एरिया कमांडर सामुएल कंडुलना गिरफ्तार

सभा के पलामू जिला महामंत्री सुदेश्वर सिंह ने बताया कि 1982 से बंद पड़ी सोकरा ग्रेफाइट माइंस खदानों को पुनः चालू करवाने एव माइंस के मालिक द्वारा 1982 में 455 मजदूरों को माइंस से छटनी की गई थी. उस समय से सभी मजदूरों को भुगतान बकाया है. झारखंड खान मजदूर सभा के बैनर तले इस मामले को लेकर लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है. मजदूरों ने यह भी बताया कि 455 मजदूरों की नियुक्ति तथा मजदूरी भुगतान जबतक नहीं कराया जाता तबतक आंदोलन जारी रहेगा. बाद में लाचार होकर हम सभी 455 मजदूर सामूहिक आत्मदाह करेंगे.

महासभा के महामंत्री ने जानकारी दी कि इससे पहले 14.5.2018 से रांची में राजभवन के समीप 32 दिनों तक आंदोलन किया गया था. 12.6.2018 को मुख्यमंत्री के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त किया गया था. आश्वासन पर कोई कारवाई नहीं हुई. 5.9.2019 से पुनः रांची राजभवन के समीप 23 दिनों तक आंदोलन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने खान सचिव से बात की. कई आश्वासन दिए, लेकिन किसी पर कोई कारवाई नहीं हो पायी. नतीजा उन्होंने एक बार फिर आंदोलन का निर्णय लिया है. इस बार ठोस निर्णय के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जायेगा.

Related Articles

Back to top button