
Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन छीन कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ कर जम कर धुनाई कर दी. हालांकि मौक़े पर तत्काल पुलिस पहुंच गई और युवक को भीड़ से बचा लिया.
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह बड़ा तालाब के पास एक युवती का मोबाइल छीन कर एक युवक भाग रहा था. बाइक पर सवार स्नैचर्स युवती का मोबाइल छीनकर भागने लगे लेकिन युवती ने हल्ला मचा दिया और चोर- चोर कहने लगी. युवती का हल्ला सुनकर स्थानीय लोग चोर के पीछे दौड़ने लगे और युवक को पकड़ा. इसके बाद लोगों ने जमकर धुनाई कर दी.
युवती ने थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की
स्थानीय लोगों द्वारा युवक को पीटने की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में कर भीड़ से बचा लिया. रांची के कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हिंदपीढ़ी का रहने वाला है. वहीं जानकारी के अनुसार युवती ने थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की है.
इसे भी पढ़ें :टी-शर्ट पहन कर सदन पहुंचे विधायक, विस अध्यक्ष ने किया आउट




