JharkhandNEWSRanchi

रांची: अब पब्लिक टॉयलेट का यूज करने में नहीं होगी परेशानी, नगर निगम ने की पहल

Ranchi: अगर आप भी राजधानी में नगर निगम की ओर से बनाए गए पब्लिक टॉयलेट को देखते ही वहां जाने से पहले कई बार सोचते हैं तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. अब रांची नगर निगम अब शहर के सभी पब्लिक टॉयलेट्स की सफाई को लेकर तैयार है. इतना ही नहीं सिटी के सभी टॉयलेट्स की हर घंटे सफाई कराई जाएगी. इसके लिए नगर निगम एजेंसी हायर करने की तैयारी में है. इसके बाद पूरे शहर का टॉयलेट् का इस्तेमाल किया जा सकेगा. बताते चलें कि वर्तमान में पब्लिक टॉयलेट की गंदगी की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

 

इसे भी पढ़ें: रिम्स में 13 हजार लीटर वाले लिक्विड ऑक्सीजन टैंक का शुभारंभ, पाइपलाइन से हो सकेगी सप्लाई

हर घंटे सफाई के बाद छिड़काव

 

सिटी में नगर निगम की तरफ से बनाए गए टॉयलेट्स की सफाई के लिए एजेंसी को हायर किया जा रहा है. जो पूरे शहर में अपनी टीम की तैनाती करेगा. ये टीम हर एक घंटे के बाद पब्लिक टॉयलेट की सफाई करेगी. जिससे कि टॉयलेट यूज करने वालों को किसी भी तरह के इंफेक्शन की संभावना खत्म न रहे.  वहीं इसका सबसे बड़ा फायदा महिलाओं को मिलेगा. टीम हर घंटे सफाई के बाद वहां पर छिड़काव भी करेगी.

सिटी में हैं 80 मॉड्यूलर टॉयलेट

 

नगर निगम एरिया में पब्लिक टॉयलेट का ही प्रचलन है. पहले पब्लिक टॉयलेट होते थे. इसके बाद कम्युनिटी टॉयलेट बनाए गए. फिर निगम ने सिटी के कुछ मुख्य इलाकों का सर्वे कराकर पुरुषों और महिलाओं के लिए मॉड्यूलर टॉयलेट बनाए. लेकिन सफाई और मेंटेनेंस नहीं होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

 

हेल्थ आफिसर रांची ने कहा है कि टॉयलेट में गंदगी को लेकर कई बार मामला संज्ञान में आया. चूंकि सफाई का काम दिन में एक बार किया जाता था. जिससे हमें लगा कि कहीं न कहीं गंदगी के कारण लोग टॉयलेट यूज करने से बचते हैं. अब हमने हर दिन सफाई की योजना बनाई है. जिससे कि सुबह से रात तक हर घंटे सफाई कराई जाएगी. लोगों की हेल्थ और टॉयलेट के हाइजीन से अब कोई समझौता नहीं होगा.

 

इसे भी पढ़ें: 9 आइपीएस अधिकारियों का तबादला, होमकर बने आइजी ऑपरेशन

Related Articles

Back to top button