
New Delhi : भारत में अल्पसंख्यकों की खराब स्थिति का इल्जाम लगाकर अक्सर विलाप करने वाले पाकिस्तान में वहां अल्पसंख्यकों पर जुल्म, ज्यादती और सितम की तस्वीर वहां कि सरकार को नहीं दिखती. पाकिस्तान में हिन्दुओं पर अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. वहां हिन्दुओं के जबरन धर्म परिवर्तन, हत्या और अगवा किए जाने की घटनाएं आये दिन सामने आती हैं. ताजा घटना में पाकिस्तान में एक और हिन्दू लड़की को अगवा कर, उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है. इसके बाद उसे अपहरणकर्ता से ही शादी करने पर मजबूर किया गया है.
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, कविता बाई नाम की 13 वर्षीय एक हिंदू लड़की को कथित तौर पर बहलानी जनजाति के एक व्यक्ति ने अगवा कर लिया. इसके बाद बरेलवी धर्मगुरु मियां मिट्ठू ने जबरन उसका इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया. फिर उसके अपहरणकर्ता से शादी करवा दी गयी. जबरन धर्म परिवर्तन समारोह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इसे भी पढ़ें :झारखंड के लिये खौफ था चंदन सोनार, रांची के लव भाटिया व परेश मुखर्जी के अपहरण में थी संलिप्तता
सिंध बाल विवाह निरोधक कानून के तहत प्राथमिकी
यह घटना सिंध के काशमोर जिले के तंगवानी तालुका में हुई थी. समा टीवी के मुताबिक, लड़की को 8 मार्च को उसके घर से पांच लोगों ने अगवा कर लिया था. उसके पिता ने कहा कि पांच हथियारबंद लोग उनकी बेटी को अपने घर से एक सफेद वाहन में घसीट कर घर से उठा ले गए. हालांकि, इस मामले में एक एफआईआर दर्ज हुई है.
Ghotki, Sindh. A 13-year-old #Hindu girl named Kavita Bai was allegedly kidnapped by a man of Bahalkani tribe, forcibly converted to Islam by #Barelvi cleric Mian Mithoo, and then married off to her abductor. pic.twitter.com/c0Y8a91gB0
— SAMRI (@SAMRIReports) March 10, 2021
इसे भी पढ़ें :कवालू विद्युत सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति को ग्रामीणों ने किया बाधित
अदालत में पेश हुई लड़की, कोर्ट से मांगी सुरक्षा
हालांकि, लड़की कथित तौर पर बुधवार को एक अदालत में पेश हुई और दावा किया कि वह 18 वर्ष से अधिक उम्र की थी. कोर्ट में उसके बयान के बाद उसे कशमोर से घोटकी में स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि उसने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि उसने अपने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ शादी की थी. उसने कोर्ट से सुरक्षा भी मांगी है.
वास्तविक आयु जानने के लिए होगी चिकित्सीय जांच
उसके दावे के बावजूद पुलिस ने सिंध बाल विवाह निरोधक कानून के तहत एक मामला दर्ज किया है, जिसमें वयस्क और नाबालिग के बीच शादी करने पर तीन साल तक का कारावास का प्रावधान है. उसकी वास्तविक आयु निर्धारित करने के लिए एक चिकित्सीय जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें :हाइवा ने ली युवक की जान




