Crime NewsJharkhandNEWSRanchi

पुलिस की पिटाई से सचिन की मौत,आक्रोशित लोगों ने थाना घेरा

Ranchi: रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात मोटिया मजदूरों और थाने में पुलिस की पिटाई से एक युवक की मौत हो गई है. जिसको लेकर युवक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सोमवार को कोतवाली थाना को घेरा. इस दौरान परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों कहना है कि युवक पर चोरी का आरोप लगाकर बेवजह पीटा गया. पुलिस ने बिना छानबीन किये आरोपियों को थाने से जाने दिया. बताया गया कि थाना में ले जाकर पुलिस ने भी मारपीट की, जिससे युवक की मौत हो गयी. युवक का नाम सचिन बताया जा रहा है और कोतवाली थाना क्षेत्र के नया टोली का रहने वाला है.

युवक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है और पैसे लेकर इस मामला को खत्म कर देना चाहती है. परिजन काफी आक्रोशित थे. इस दौरान परिजनों ने आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है. परिजनों ने बताया कि सचिन का आज जन्मदिन था और जन्मदिन के दिन ही उसकी हत्या कर दी गयी. फिलहाल, कोतवाली थाने में लगातार भीड़ जुट रही है.

गिरफ्तारी की मांग

परिजनों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की. सचिन के परिजनों ने बताया कि आज उसका जन्मदिन भी था. इधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है. पिटाई करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी करने को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.

इलाज के दौरान सचिन की हो गई मौत

जानकारी के अनुसार देर रात मोटिया मजदूरों ने चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. पिटाई करने के बाद युवक को मोटिया मजदूरों ने कोतवाली थाने के हवाले कर दिया. पिटाई करने वाले थाने से चले गये लेकिन कुछ देर के बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में कोतवाली पुलिस ने युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार अपर बाजार में खड़ी एक 407 ट्रक की चोरी कर ली गई. इसी ट्रक चोरी के आरोप में सचिन नाम के युवक को मोटिया मजदूरों ने मिलकर पकड़ा और बांधकर पिटाई की. सचिन की मौत की खबर सुनकर खुद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और स्ट्रेचर सहित लाश खींचकर कोतवाली थाना लाया. कोतवाली थाना के बाहर लाश रखकर हंगामा कर रहे हैं. साइबर सेल डीएसपी यशोधरा ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: बंगाल चुनाव  भाजपा नेता शुभेंदु बोले, घुसपैठियों की मौसी और रोहिंग्याओं की चाची हैं ममता बनर्जी

 

Related Articles

Back to top button