
Palamu: पलामू जिले के तरहसी के बेलाई गांव में वन विभाग के ट्रेंच से एक युवक का शव बरामद किया गया है. युवक की पहचान उदेश सिंह के पुत्र सरवन कुमार के रूप में हुई है. सरवन पिछले 2 दिनों से लापता था. परिजन उसकी तलाश में जुटे थे. रविवार की दोपहर सरवन का शव गांव से सटे वन विभाग के ट्रेंच से बरामद किया गया. मौत के कारणों का पता अभि तक नहीं चल सका है. शव को बरामद कर पुलिस थाने में ले गयी है.
जानकारी के अनुसार सरवन मजदूरी करता था. और वो 5 मार्च से लापता था. परिजनों के अनुसार सरवन सिलदिलिय इलाके में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गया था. इसके बाद से से घर वापस नहीं आया.
ग्रामीणों की माने तो सरवन का सिलदिलिया में ही किसी लड़की के साथ प्रेम संबंध था. सरवन अक्सर उससे मिलने जाया करता था. इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को भी थी. वह अक्सर चोरी छुपे सिलदिलिया जाकर युवती से मुलाकात करता था.
खोजबीन के बाद परिजनों ने दर्ज कराया था सनहा
अपने स्तर से 2 दिनों तक सरवन की खोजबीन करने के बाद रविवार को परिजनों ने तरहसी थाना में गुमशुदगी से संबंधित सनहा दर्ज कराया गया था.




