
Ranchi: आइएमए रांची के पदाधिकारियों के लिए वोटिंग समाप्त हो चुकी है. अब वोटों की काउंटिंग जारी है. अध्यक्ष पद के लिये कांटे की टक्कर बतायी जा रही है. रिम्स से रिटायर चिकित्सक डॉ वीके जैन और निर्वतमान सचिव डॉ शंभु प्रसाद सिंह अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में हैं.
निर्वाचन पदाधिकारी डॉ संजय कुमार के अनुसार रांची जिला के 850 डॉक्टरों को वोट करना था. शाम सात बजे तक नये पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी. इस चुनाव में सिर्फ एक पद के लिए वोटिंग होनी है. बाकी पदों के लिए सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं.
कौन चुने गये निर्विरोध
डॉ. ब्यूटी बनर्जी – उपाध्यक्ष
डॉ. सुधीर कुमार – सचिव
डॉ. जयशंकर – कोषाध्यक्ष




