
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं झारखंड राय विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को आरयू के कुलपति सभागार में कुलपति डॉ कामिनी कुमार की अध्यक्षता में कोविड -19 से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय से प्रमाणित रोग प्रतिरोधक व क्षमतावर्द्धक दवा का निःशुल्क वितरण किया गया.
इस अवसर पर कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने कहा कि कोविड-19 महामारी में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि इस दवा से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि होगी एवं कोरोना से बचा जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: एक अप्रैल से डाकघर बैंक से चार बार से अधिक नकद निकासी की तो देना होगा शुल्क
इस अवसर पर जेआरयू के कुलसचिव डॉ पीयूष रंजन ने कहा कि इस दवा का वितरण हमारे विश्वविद्यालय द्वारा निःशुल्क किया जा रहा है. इसी कड़ी में गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक को 1000 दवा के पैकेट सौंपे गये.
कार्यक्रम में कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने विश्वविद्यालय के उपस्थित कई पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को दवा वितरित की.
कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष कुमार झा, पीआरओ डॉ पीके झा, पीआइओ डॉ. धीरेंद्र त्रिपाठी सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारियों को निःशुल्क दवा वितरित की गयी.
मौके पर जेआरयू के डॉ प्रशांत, डॉ रघुवंश का सराहनीय योगदान रहा. उक्त जानकारी रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ बृजेश कुमार ने दी.
इसे भी पढ़ें: हाइकोर्ट में हुई राजधानी के जलाशयों के मामले में सुनवाई, नगर निगम को मिला दो सप्ताह का समय




