JharkhandPalamu

अवैध राशन कार्ड धारकों पर प्रशासन सख्त, होम टू होम सर्वे कर होगी कार्रवाई

Palamu: पलामू जिला प्रशासन शहरी क्षेत्र में अयोग्य कार्ड धारकों के खिलाफ कार्रवाई के मूड में है. उपायुक्त शशि रंजन ने सभी अयोग्य कार्ड धारकों से अपने राशन कार्ड को सरेंडर करने की अपील की है. ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने राशन कार्ड की समीक्षा के दौरान पाया कि शहरी क्षेत्र में राशन कार्डधारियों की संख्या अधिक है. इसे देखते हुए उपायुक्त ने उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का निर्देश दिया है. जो होम टू होम सर्वे कर अयोग्य कार्ड धारकों की जांच करेगी.

इसे भी पढ़ें: हाइकोर्ट में हुई राजधानी के जलाशयों के मामले में सुनवाई, नगर निगम को मिला दो सप्ताह का समय

उपायुक्त ने जिले में किए जा रहे डोर टू डोर राशन डिलीवरी की समीक्षा की. उन्होंने डोर टू डोर राशन डिलीवरी न करने पर संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

समाहरणालय के सभागार में गुरूचार को उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमित प्रकाश, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: एक अप्रैल से डाकघर बैंक से चार बार से अधिक नकद निकासी की तो देना होगा शुल्क

Related Articles

Back to top button