JharkhandKhuntiNEWS

जंगली हाथियों का आतंक, ग्रामीण रात भर जागकर कर रहे हैं घर और अनाज की रखवाली

Khunti: इन दिनों जंगली हाथियों के उत्पात से रनिया के सभी सात पंचायतों के लोग काफी परेशान हैं. जंगली हाथी झुंड से बिछड़कर अलग-अलग गांवों में पहुंच रहे हैं और लोगों के घरों को नुकसान पहुंचाने के साथ घरों में रखे अनाज खा जा रहे हैं. खेत में फसल को भी बर्बाद कर रहे हैं. इधर वन विभाग के पदाधिकारी क्षतिपुर्ति का भुगतान करने के लिए कागजी कार्रवाई कर अपनी जिम्मेवारी की इतिश्री समझ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: राज्य के स्कूलों में 41 हजार शिक्षकों के पद रिक्त, नौनिहालों को कैसे मिलेगी शिक्षा

हाथियों का उत्पात रनिया के कई गांवों के लोगों की नींदें उड़ा ले गया है. लोग रात-रात भर जगकर अपने गांव-घर की सुरक्षा में लगे रहते हैं. जगह-जगह आग जलाते हैं. ढोल पीट रहे हैं. ज्योतिष कोंगाड़ी ने बताया कि हाथी दिन में कोदेरिन जंगल में रहते हैं और शाम ढलते ही वे कोटांगेर, चुरदा, लोटाटोली, कुईलागढ़ा आदि गांवों में चले आते हैं.

छत को उजाड़ दिया और अनाज खा गए

दो दिन पहले ही यहां जंगली हाथियों ने ज्योतिष कोंगाड़ी और राजेश तिर्की के घरों की दीवारें ढाहने के साथ टिन के चदरे से बने छत को उजाड़ दिया था और अनाज खा गए थे. सुदीप गुड़िया को भुक्तभोगियों ने बताया कि वन विभाग के लोग आये थे और क्षति का आकलन कर चले गए हैं. इधर सुदीप गुड़िया ने वन विभाग से जल्द मुआवजे का भुगतान करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: राज्य में महिला पुलिस की संख्या चिंताजनक, बिहार की हालत सबसे बेहतर

 

Related Articles

Back to top button