GumlaJharkhandLead NewsNEWS

जानें, थाना पहुंच किसके खिलाफ केस दर्ज करना चाहती थी दो बच्चियां

Ranchi:  गुमला जिले की चैनपुर पुलिस उस समय हैरान रह गई जब दो छोटी बच्चियां थाने में धमकी और कहा कि उन्हें केस दर्ज कराना है. थाना प्रभारी ने जब दोनों को बैठाकर पूछा तो बताया, कुछ बच्चों ने उन्हें पीट दिया है, उन्हीं के खिलाफ केस दर्ज करना है. पुलिस ने पहले दोनों को समझाया. दोनों बार-बार केस दर्ज करने की बात कह रह थी. आखिरकार पुलिस को आश्वस्त करना पड़ा कि वह पीटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. तब दोनों मानीं. इसके बाद पुलिस ने फरमाइश पर दोनों को इडली खिलाया और घर पहुंचाया.

 

गुमला पुलिस ने इस घटना को फेसबुक पेज पर शेयर करते हुए लिखा हैं की एक प्यारा सा वाकया थाने में हुआ, जब थाने की बगल वाली गली में रहने वाली 2 छोटी बच्चियां थाने के गेट पर आ कर खड़ी हो गईं. जब उन्हें थाने के भीतर बुलाया तो पूरा वाकया बताया. मासूम बच्चियों ने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने खूब बातें की.

Related Articles

Back to top button