Ranchi

रांची में तालाब के किनारे मिला अज्ञात शव, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Ranchi: रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर के पास एक तालाब से अज्ञात युवक की लाश मिली है. सुबह स्थानीय लोगों की नजर लाश पर पड़ी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस यह जानने में जुटी है कि मृतक कौन है. पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि लाश को किसी ने हत्या कर फेंका है या युवक की अचानक मौत हो गई है. शव मिलने की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई थी.

Related Articles

Back to top button