JharkhandLead NewsRanchi

मौसम ने बदला मिजाज, जम कर हुई बारिश और ओलावृष्टि

Ranchi: मौसम ने अपना मिजाज बदला और देखते देखते ही जम कर बारिश होने लगी. दोपहर लगभग 3 बजे के बाद मौसम ने करवट बदली. तेज हवा के झोंको के साथ बारिश ने शहर को भिगाया. बारिश के बीच ओले भी गिरे. अब भी बूंदाबांदी हो रही है.

शहर में लगभग आधे घण्टे हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने ठंड बढ़ा दी है. मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के दक्षिणी भाग में अगले 24 घण्टे में तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. वहीं इसके बाद दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कमी आयेगी. रांची और उसके आस पास के इलाकों में बारिश होने और ओले गिरने की आशंका है.

इसे भी पढ़ें : अजब-गजब : गर्लफ्रेंड अस्पताल से दूसरे बच्चे को लेकर पहुंची घर, सास को लेकर बॉयफ्रेंड हुआ फरार

20 फरवरी को भी छायें रहेंगे बादल

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन दिनों तक राज्य में बादल छाये रहेंगे. 19 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रहेंगे. साथ ही 20 फरवरी को भी स्थिति ऐसी ही रहेगी. वहीं 21 फरवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है.

विभाग की मानें तो 19 और 20 फरवरी को बादल छाये रहने के साथ गर्जन की भी संभावना है. इसका अधिक प्रभाव मध्य और दक्षिणी भाग में देखा जायेगा, जिसमें रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिहंभूम, पयिचमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां शामिल हैं. हालांकि इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं की गयी है.

इसे भी पढ़ें : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद किये 21 बम

आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

विभाग की मानें तो आने वाले चार पांच दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आंनद ने बताया कि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की जायेगी. इसके साथ ही बताया कि 18 फरवरी को राज्य का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा.

19 फरवरी को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं 20 फरवरी को 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की गयी है.

साइक्लोनिक सर्किल का असर: विभाग की मानें तो राज्य में मौसम परिवर्तन साइक्लोनिक सर्किल का असर है. ये सर्किल पहले राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र में बना था. जो बाद में पूर्वी क्षेत्र में शिफ्ट हुआ, जिसका असर राज्य में देखा जा रहा है.

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश रिकार्ड की गयी. राज्य में सबसे ज्यादा बारिश गुमला के रायडीह में 2.1 मिमी रिकार्ड की गयी.

वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर का 31.0 डिग्री रिकार्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान चाइबासा का 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. बता दें मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी से राज्य में बारिष और थंडरिंग की संभावना व्यक्त की गयी थी, जिसके मुताबिक मौसम में परिवर्तन दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें : सदर अस्पताल का ऑर्थो विभाग गरीब मरीजों के लिए बन रहा सहारा

Related Articles

Back to top button