BiharDumkaJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

चारा घोटालाः लालू प्रसाद यादव की जमानत पर झारखंड हाई कोर्ट में कुछ देर बाद सुनवाई

दुमका कोषागार से निकासी से जुड़ा है मामला, जेल मैन्यूअल उल्लंघन मामले पर भी होगी सुनवाई

New delhi: चारा घोटाले में  दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर आज (19 फरवरी) को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. कुछ देर में सुनवाई शुरू होने वाली है. इसके साथ ही जेल मैन्यूअल मामले में भी सुनवाई होनी है. दुमका कोषागार मामले में में लालू प्रसाद को सीबीआई कोर्ट ने दो अलग-अलग धाराओं में सात-सात साल की सजा सुनायी है.

 

 

लालू के अधिवक्ता ने कोर्ट में कहा है कि वह आधी सजा पूरी कर चुके हैं इसलिए उन्हें जमानत दी जा सकती है. सीबीआई ने जमानत का विरोध किया है. सीबीआई के अनुसार लालू प्रसाद की आधी सजा अभी पूरी नहीं हुई है. उन्हें अभी जमानत नहीं मिल सकती है. इस मामले में पिछली सुनवाई 12 फरवरी को हुई थी. उस दिन अगली सुनवाई के लिए 19 फरवरी की तिथि तय हुई थी.

 

यदि लालू प्रसाद को आज जमानत मिलती है तो वह जेल से बाहर हो सकते हैं. मालूम हो कि लालू फिलहाल दिल्ली एम्स में उपचाराधीन हैं. कुछ दिन पूर्व तक रांची रिम्स में भर्ती थे. यहां तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया था.

 

मालूम हो कि लालू प्रसाद के खिलाफ चारा घोटाले के पांच मामले चल रहे हैं. चार मामलों में उन्हें सजा मिली है. कुछ मामलों में उन्हें जमानत भी मिल चुकी है. दुमका कोषागार का मामला तीन करोड़ तेरह लाख अवैध निकासी से जुड़ा हुआ है.

Related Articles

Back to top button