
Ranchi : रांची पुलिस ने शुक्रवार को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया इलाक़े के एक कुएं से स्पेशल ब्रांच के ASI बोध नारायण मंडल का शव बरामद किया है.
जानकारी के अनुसार ASI पिछले 2 दिनों से लापता थे और परिजनों ने जगन्नाथपुर थाने को सूचना दी थी. एएसआइ के लापता होने की जानकारी होने के बाद पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई थी, लेकिन शुक्रवार को हटिया के धोबी मोहल्ला स्थित एक कुएं में एक शव होने की जानकारी पुलिस को मिली.
इसे भी पढ़ें : WhatsApp यूजर्स के लिए ये फीचर है काम का, बिना चैट खोले भी पढ़ सकते हैं मैसेज
रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में लापता एएसआइ का शव मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में घटनास्थल पर पुलिस पहुंची.
एएसआइ का शव निकालने का प्रयास किया जा रहा है और NDRF की टीम को बुलाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है कि एएसआइ की डूबने से मौत हुई है क्या कोई साजिश है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में अब दो साल का होगा एमसीए, बीसीए और बीबीए कोर्स भी होगा शुरू




