JamtaraJharkhand

लॉकडाउन में छूटा काम तो साइबर का प्रशिक्षण लेकर करने लगे ठगी

करमाटांड़ के रिंगोचिंगो गांव से सात गिरफ्तार, साउथ अफ्रीका, मुंबई जैसी जगहों से लौटे थे सभी

Jamtara : जामताड़ा साइबर पुलिस ने कुछ ऐसे साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो विदेश में काम करते थे. लॉकडाउन में काम छूटने के बाद लौटे थे. गांव पहुंचने के बाद सभी ने साइबर का प्रशिक्षण लिया और फिर जुट गये ठगी में. पुलिस ने सात साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ये लोग अब तक दर्जनों लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं.

 

साइबर क्राइम की दुनिया में कदम रखने से पूर्व ये मुंबई, केरल व साउथ अफ्रीका में नौकरी कर रहे थे. जिले के एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरोह का सलीम अंसारी, साउथ अफ्रीका में काम करता था, लेकिन लॉकडाउन के बाद वह वापस नहीं गया. इसी तरह अन्य भी बड़े शहरों में काम कर रहे थे. इनसे पुलिस ने 12 मोबाइल व 21 सिम कार्ड बरामद किया है.

 

गिरफ्तार लोगों में सलीम अंसारी (49), अब्दुल अंसारी (30), गुलाम कादिर (29), सज्जाद अंसारी (19), मजीद अंसारी (24),  दिलशाद अंसारी (23), शराफत अंसारी (25) आद शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button