
Ranchi : अगर आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए लालपुर चौक की तरफ से डंगरा टोली और कांटाटोली के रास्ते रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, हाइकोर्ट, प्रोजेक्ट भवन जाते है, तो मानसिक रूप से जाम में फंसने के लिए पहले से ही तैयार रहें.
शायद ही ऐसा कोई दिन हो, जब दोपहर के समय से शाम तक डंगरा टोली और कांटा टोली चौक के पास जाम की स्थिति न मिले. इसका कारण यही है कि इस मार्ग में वाहन चालक जिस तरह से अपने वाहनों को सड़क किनारे पार्क करते है, तो उसे जाम लगाना एक आम समस्या बन गयी है. साथ ही उपरोक्त दोनों चौक के पास जिस तरह से अवैध तरीके से ऑटो को खड़ा किया जाता है, उससे तो कई बार दुर्घटना की समस्या भी आम सी हो गयी है।
न्यूज विंग लगातर पार्किंग की कमी को लेकर छाप रहा है खबर
शहर को जमा मुक्त करने के लिए रांची नगर निगम ने एक विशेष अभियान चला रखा है. अभियान के तहत शहर के नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को जब्त किया जा रहा है. लेकिन परेशानी यही है कि राजधानी में निगम ने काफी कम संख्या में पार्किंग स्पॉट को बनाया है, जहां लोग अपने वाहनों को पार्क कर सकते हैं.

निगम ने ही इन दिनों शहर में 25 जगहों को चिंह्ति कर पार्किंग स्पॉट बनाया हुआ है. इसमें लालपुर से कांटाटोली इलाके में केवल एक पार्किंग स्पॉट पेंटालुंस मॉल एचबी रोड, डंगरा टोली के पास बना है. इससे अपने दिनचर्चा के कामों के लिए यहां के दुकानों व मार्केटिंग कॉम्पलेक्स आने वाले लोगों को अपने वाहनों को खड़ा करने में काफी परेशानी होती है. इसी पार्किंग की समस्या को लेकर न्यूज विंग ने एक अभियान छेड़ रखा है.
कोई लेन नहीं, जैसे चाहा गाड़ी खड़ी कर दी
विशेषकर कांटाटोली चौक के चारों ओर वाहनों का कोई लेन नहीं होना भी इस रोड में जाम का एक प्रमुख कारण है. जिसको जहां मन कर रहा था, वह अपनी वाहन खड़ी कर देता है. इसके अलावा इस रोड में जगह-जगह सड़क पर बन आये अवैध स्टैंड भी जाम की एक वजह है. वहीं जब जिस ऑटो चालकों को जहां मन करता है, पैसेंजर को बैठाने के लिए ऑटो वाले सड़क के किनारे ही गाड़ी खड़ा कर देते हैं, लेकिन कोई भी उन्हें मना तक नहीं करता।





