
Jamtara : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री दिवंगत हाजी हुसैन के पुत्र हफीज-उल-हसन को झारखंड सरकार के कैबिनेट में जगह देकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जहां पूर्व मंत्री को सच्ची श्रद्धांजलि दी, वहीं अल्पसंख्यकों के हितों को प्राथमिकता देने का काम किया है.
ये बातें ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह इंटक जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने कहीं. उन्होंने शुक्रवार को हफीज-उल-हसन के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्हें बुके देकर शुभकामना दी.
हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि हफीज-उल-हसन युवा और काफी ऊर्जावान हैं. सरकार की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी दी जायेगी, उसका वह शत-प्रतिशत निर्वहन करेंगे.
इसे भी पढ़ें – डॉक्टर के घर काम करनेवाली नौकरानी ने बच्चों पर हमला करने के बाद खुद को कमरे में बंद कर लगायी फांसी
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्ववाली यूपीए गठबंधन की सरकार ने अल्पसंख्यकों को सम्मान देने का काम किया है. कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने हमेशा झारखंड के सभी वर्गों को उचित सम्मान देने का काम किया है.
झामुमो जामताड़ा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इम्तियाज अंसारी ने भी मंत्री हफीज-उल-हसन को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने हफीज-उल-हसन को मंत्री पद देकर अल्पसंख्यक वर्ग को काफी सम्मान दिया है. इसके लिए जामताड़ा जिला के अल्पसंख्यक लोगों में काफी खुशी का माहौल है. इम्तियाज अंसारी ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया.

इसे भी पढ़ें – रांची के 20 प्राइमरी हेल्थ सेंटरों को किया जायेगा अपग्रेड, सोनाहातू सीएचसी को बनाया जायेगा मॉडल




