
Koderma : प्रदेश के जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत के कार्यकारी प्रधान के लिए फिर से कार्यालय में बैठने की व्यवस्था हो सकेगी. गुरुवार को पंचायती राज विभाग की सचिव आराधना पटनायक ने उक्त आश्वासन दिया है.
जिला परिषद अध्यक्ष संघ की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने गुरुवार को पंचायत के विघटन के पश्चात प्रधान के रूप में कार्य करने में आ रहीं परेशानियों के संबंध में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की सचिव आराधना पटनायक से मिलकर वार्ता की. उन्होंने बताया कि जल्द ही कार्यालय संबंधी विभाग से पत्र निर्गत होगा, जिसमें पूर्व की भांति जिला परिषद, पंचायत समिति व ग्राम पंचायत कार्यालय में बैठने की व्यवस्था होगी.
उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की सचिव से मिलकर पंचायती राज विषय पर एवं कोडरमा जिला की आधारभूत संरचना एवं मूलभूत आवश्यकताओं पर भी वार्ता की है. कई मामलों में त्वरित कार्रवाई और मामले के निष्पादन के लिए आश्वस्त किया गया है.
इसे भी पढ़ें : ईडी ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का की दो और संपत्ति जब्त की




