Crime NewsJharkhandRanchi

धुर्वा में पार्किंग के विवाद में गोली चली

Ranchi: धुर्वा थाना क्षेत्र के सेक्टर फोर स्थित दो क्वार्टर के लोगों के बीच पार्किंग को लेकर आपस में विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ गयी कि एक पड़ोसी ने अपनी लाइसेंसी हथियार से हवाई फायरिंग कर दी. घटना गुरुवार की बतायी जा रही है.

जानकारी के अनुसार, सेक्टर फोर स्थित क्वार्टर संख्या 256 में रामनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह और क्वार्टर संख्या 257 में विद्यांजल रहते हैं. नीरज क्वार्टर के सामने की जगह पर कब्जा कर रहा था, जिसका विद्यांचल ने विरोध कर दिया.

इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ गयी कि नीरज ने हवाई फायरिंग कर दी. सूचना मिलने के बाद धुर्वा पुलिस मौके पर पहुंची. उस समय तक सारा मामला खत्म हो गया था.

धुर्वा थानेदार ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है. घटनास्थल से कोई खोखा भी बरामद नहीं किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें – खूंटी में पीएलएफआइ के लाका पाहन और पुलिस में मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन में हथियार बरामद

 

Related Articles

Back to top button