Lead NewsNationalNEWS

जानें, बापू की 73वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राहुल गांधी ने कैसे किया बापू को याद

New Delhi: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि है. देश भर में इस मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. पूरा देश बापू को याद कर रहा है. 30 जनवरी 1948 को आज के ही दिन नाथूराम गोडसे ने बापू को गोलियों से छलनी कर दिया था. महात्मा गांधी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार आज भी हमें आगे बढ़ने और कुछ अच्छा करने की प्रेरणा देते हैं. बापू के द्वारा कही गयी बातें आज भी लोगों का मार्गदर्शन करती है. सोशल मीडिया की बात करें तो आज सुबह से ही लोगों ने गांधी जी को याद करते हुए पोस्ट करने शुरू कर दिये थे. सोशल साइट्स पर भी हर कहीं बापू की तस्वीरें और उनके द्वारा कही गयी बातें दिखायी दे रही थी.

राष्ट्रपति ने किया बापू को याद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनको याद किया. राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘मैं कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हमें शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए. आइए हम उनके सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें.

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें  श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा  कि  ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. पूज्य बापू के व्यक्तित्व, विचार और आदर्श हमें सशक्त, सक्षम और समृद्ध न्यू इंडिया के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे’.

इसे भी पढ़ें-  245 सीटों में नियुक्ति के लिए होने वाली सिविल सेवा परीक्षा की उम्रसीमा में तीन वर्ष की छूट संभावित

 

 

राहुल गांधी ने भी किया बापू को याद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पुण्यतिथि के मौके पर बापू को याद किया. राहुल गांधी ने वीडियो के साथ महात्मा गांधी के एक कोट को ट्वीट करते हुए लिखा- ‘सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है’.

 

इसे भी पढ़ें-  दिल्ली ब्लास्ट के बाद देशभर में अलर्ट, एयरपोर्ट और सरकारी बिल्डिंगों की  चौकसी बढ़ी

Related Articles

Back to top button