JharkhandPalamuTOP SLIDER

Palamu : पुलिस-उग्रवादियों में भीषण मुठभेड़, तीन गिरफ्तार, एके-47 और 24 गोलियां बरामद

Palamu : उग्रवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मनातू थाना क्षेत्र के सीमावर्ती और सुदूरवर्ती इलाके मध्या और करमाही के जंगल में पुलिस एवं टीएसपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान दोनों ओर से 150 से अधिक राउंड फायरिंग हुई. गिरफ्तार उग्रवादियों में बुटन उर्फ गौतम उर्फ अखिलेश यादव, मासूम और कोहरा शामिल हैं. पुलिस ने मौके से स्थल से एक एके-47, 24 गोलियां, कई पीठू, नक्सली पोस्टर सहित अन्य आपतिजनक सामान बरामद किया है.

इसे भी पढें-कुड़मी को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का केंद्रीय सरना समिति ने किया विरोध, कहा- बगैर मापदंड तय किये ऐसा करना मजाक

जिले के एसपी संजीव कुमार ने बताया कि मनातू मध्या और करमाही के जंगली इलाके में टीएसपीसी उग्रवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. सूचना पर जिला पुलिस और झारखंड जगुआर की टीम को रवाना किया गया. जैसे ही पुलिस और जेजे की टीम वहां पहुंची, पुलिस को देखकर टीएसपीसी उग्रवादी फायरिंग करने लगे.

जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की. घेराबंदी कर तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया. बाद में पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी जंगल का फायदा उठा कर भाग निकले.एसपी ने बताया कि सर्च अभियान चलाया जा रहा है. उग्रवादियों को घेरने के लिए कार्रवाई चल रही है. गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ कर उनके साथियों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस को पुनः सफलता मिलने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button