JharkhandRanchi

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोरचा के प्रदेश संयोजक बने मथुरा महतो

17 जनवरी को पार्टी की बैठक में लिये जायेंगे अहम फैसले

Ranchi : पूर्व मंत्री एवं जेएमएम विधायक मथुरा प्रसाद महतो, झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक बनाये गये हैं. मोरचा के द्वारा तय किया गया है कि 17 जनवरी को रांची में बैठक होगी. इसमें राज्य के सभी जिलों के झारखंड आंदोलनकारी शामिल हैं.

प्रदेश संयोजक मथुरा महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के मान, सम्मान, पहचान पेंशन एवं स्वाभिमान की रक्षा की लड़ाई को आगे बढ़ाया जायेगा. इसे लेकर अब तक किये गये आंदोलन एवं राज्य सरकार के द्वारा उठाये गये सकारात्मक कदमों की समीक्षा की जायेगी. इसी के आधार पर भावी रणनीति तय किये जायेंगे.

उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के अमर पुरोधाओं व सभी अगुवा आंदोलनकारियों को चिन्हित कर उन्हें राजकीय सम्मान दिलाने, गजट में नाम प्रकाशित कराने आदि पर विचार किया जायेगा. यह जानकारी मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने दी.

इसे भी पढ़ें- नौवीं बार भी किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच वार्ता में नहीं निकल पाया कोई नतीजा

Related Articles

Back to top button