
Ranchi: इस साल होने वाली नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा के आवेदन पत्र भरने और 2022 में होने वाली जैक मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया गया है. नौवीं और 11वीं के छात्र-छात्रा जो आवेदन नहीं भर सके हैं और रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके हैं वे 15 जनवरी से 28 जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ इसे ऑनलाइन भर सकेंगे.
चालान जेनरेट करने की अंतिम तिथि एक फरवरी रखी गयी है, जबकि चालान के माध्यम से बैंक में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि चार फरवरी रखी गयी है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इसके लिए तिथि की घोषणा कर दी है. इसमें दिसंबर के अंत में मैट्रिक के कंपार्टमेंटल परीक्षा में पास छात्र-छात्रा जो 11वीं में नामांकन लेंगे वह नामांकन के साथ आवेदन पत्र और रजिस्ट्रेशन भी भरेंगे. इसके लिए उन्हें भी विलंब शुल्क देना होगा.
इसे भी पढ़ें – दूसरे युवक से अफेयर के शक में मंगेतर ने कर दी थी युवती की हत्या




