श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक देश भर से तीन लाख लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। प्रशासन ने 24 जून से शुरू हो रही इस यात्रा के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के विशेष सचिव अशोक चbा ने सोमवार को पहलगाम आधार शिविर पर उच्चा स्तरीय बैठक में तीर्थ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया।
अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम आधार शिविर से पीर पंजाल की पहाç़डयों में स्थित अमरनाथ गुफा तक के मार्ग को 10 जून तक साफ कर लिया जाएगा। चbा ने यात्रा के सुरक्षित एवं सुचारू ढंग से संचालन के लिए सेना, पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों से चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
अधिकारियों ने बताया कि 24 जून से दो अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा के लिए अबतक तीन लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। पिछले वर्ष 630000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे, जो अब तक रिकार्ड है।




