Crime NewsLead NewsPalamu

मनरेगा की 24 योजनाओं में राशि गबन करने के मामले में मुखिया समेत 13 पर FIR

Palamu : हुसैनाबाद बीडीओ इमानुएल जय विरस लकड़ा ने पथरा पंचायत की मुखिया ललिता देवी समेत 13 लोगों पर हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या- 01/2021) दर्ज करायी है. इन सभी पर पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड की पथरा पंचायत में मनरेगा की 24 योजनाओं में राशि की बंदरबांट करने का आरोप है.

इसे भी पढ़ें- तो क्या जिसके नाम की मेहंदी अपने हाथों पर रचानेवाली थी युवती, उसी युवक के हाथ रंग गये उसके खून से?

मनरेगा आयुक्त ने योजनाओं का ऑडिट करने का दिया था निर्देश

मालूम हो कि गत माह हुसैनाबाद प्रखंड की पथरा पंचायत के ग्रामीणों ने मनरेगा आयुक्त को पत्र देकर शिकायत की थी. इसमें कहा गया था कि पंचायत में संचालित योजनाओं में बड़े पैमाने पर राशि की गड़बड़ी की गयी है. आवेदन के आलोक में मनरेगा आयुक्त ने टीम गठित कर पथरा पंचायत में संचालित योजनाओं के ऑडिट का निर्देश दिया था.

इसे भी पढ़ें- ‘तीन भाई पुलिस में क्या भर्ती हुए, गांव के लोग गुंडागर्दी से त्रस्त हो गये’

ऑडिट में 24 योजनाओं में अनियमितता की हुई पुष्टि

ऑडिट टीम ने पथरा पंचायत में एक सप्ताह रहकर सभी योजनाओं के स्थल पर जाकर जानकारी ली थी, जिसमें पाया गया कि 24 योजनाएं ऐसी हैं, जिनमें बड़े पैमाने पर अनियमितता बरतने की पुष्टि हुई है. इसकी सूचना पलामू के डीडीसी को दी गयी, जिसके आलोक में डीडीसी के निर्देश पर 9 नवंबर 2020 को पथरा पंचायत सचिवालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जनसुनवाई के बाद 24 योजनाओं में गबन करने का मामला प्रकाश में आया था.

इन्हें बनाया गया है आरोपी

इस मामले में पलामू डीसी के निर्देश पर हुसैनाबाद बीडीओ ने पथरा पंचायत की मुखिया ललिता देवी, कनीय अभियंता विवेक कुमार, पंचायत सेवक नंदकिशोर राम, रोजगार सेवक बिनोद चौधरी और संजय सूरज, मेसर्स अखिलेश कुमार, आपूर्तिकर्ता राहुल कुमार, ओम नमः शिवाय के कृष्णा कुमार, मेट धर्मेंद्र मेहता, कमला वर्मा, गोविंद ठाकुर, राजेश कुमार, तुलसी कुमार मेहता को आरोपी बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें- VIDEO : देखिए किस तरह पुलिसवाले के हाथ से शिकायत की कॉपी छीनकर ले गयी महिला

Related Articles

Back to top button