
- इंदौर आइआइएम ने जारी किया परिणाम
Ranchi : रांची सहित देश के अन्य इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट संस्थान में एडमिशन के लिए होने वाली कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी कैट का रिजल्ट जारी हो गया है.
साल 2020 के लिए इस टेस्ट का आयोजन आइआइएम इंदौर ने किया था. इस टेस्ट में रांची के विद्यार्थियों का अच्छा प्रदर्शन रहा. इस परिणाम में आदित्य को मिला 99.97 परसेंटाइल मिला. वहीं देवव्रत को 97 परसेंटाइल मिला है.
रांची के आदित्य ने बी फैक्ट्री इंस्टीट्यूट से तैयारी की थी. वहीं देवव्रत संत जेवियर कॉलेज के छात्र हैं.
इसे भी पढ़ें – ‘तीन भाई पुलिस में क्या भर्ती हुए, गांव के लोग गुंडागर्दी से त्रस्त हो गये’
अंकित राज ने हासिल किया 99.96 परसेंटाइल
करियर लांचर इंस्टिट्यूट रांची के अंकित राज ने 99.96 परसेंटाइल हासिल किया. राघव चरण को 99.05 परसेंटाइल, हरमीत कपूर को 98.77 परसेंटाइल, हार्दिक चोटालिया 97.1 परसेंटाइल, सूची सौम्या 96.5 परसेंटाइल, यश गोयल 96.45 परसेंटाइल, शाश्वत ज्योति 94.92 और अनुराग भट्टाचार्यजी ने 95.35 परसेंटटाइल हासिल किया. संस्थान के निदेशक संतोष कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है.
इसे भी पढ़ें – पति के साथ विवाद होने के बाद पत्नी ने फांसी लगा कर दे दी जान
निशांत कुमार को 99.83 परसेंटाइल मिला
टाइम रांची के विद्यार्थियों ने कैट की परीक्षा में बाजी मारी है. निशांत कुमार 99.83 परसेंटाइल प्राप्त किया है, जो सर्वाधिक है. इनके अलावा अभिनीत प्रत्यूष 99.55 परसेंटाइल, प्रतीक आयुष 99.53 परसेंटाइल, ईशान नितिन 95.12, निहारिका सिंह 99.22 परसेंटाइल और स्वप्निल रॉय ने 93.54 प्राप्त किया है.
इसे भी पढ़ें – News Wing Impact : सीएम के निर्देश पर मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा की हुई मरम्मत




