JharkhandLead NewsRanchi

नहीं रहे हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज विक्रमादित्य, सुबह 3:15 में ली आखिरी सांस

Ranchi:  झारखंड हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद का आज सुबह निधन हो गया. जस्टिस विक्रमादित्य झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के अध्यक्ष व कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल के चेयरमैन रह चुके थे. जानकारी के अनुसार आज सोमवार अहले सुबह 3:15 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली. बता दें कि  जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद रांची के मोरहाबादी में रहते थे. हरमू के मुक्ति धाम में इनका अंतिम संस्कार आज करीब 10.30 बजे किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें- शर्मनाक: कड़कड़ाती ठंड में बंध्याकरण के बाद फर्श पर सुलायी जा रही हैं महिलाएं

स्मृति शेष आदरणीय विक्रमादित्य प्रसाद !

किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो या साहित्यक गोष्ठी, अत्यंत  सम्मानीय और विद्वान व्यक्ति, एक सहज व्यक्तित्व के धनी आदरणीय जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद की कुर्सी अब हमेशा खाली रहेगी. यह खालीपन हम लोग को भी बहुत खलेगा इसलिए की इनका प्रेरक व्यक्तित्व हमेशा हमें प्रेरणा देता रहा है .नौ आयोगों के अध्यक्ष रहते लिखने-पढ़ने का समय निकाल लेते थे. मैं इनका जितना सम्मान करता था उतना ही मुझपर अपना अधिकार समझते थे. मैंने इनका बहुत लंबा रेडियो का इंटरव्यू भी लिया था और कई साहित्यिक गोष्ठियों में यह साथ में थे .

 भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित है इनकी पुस्तक बिरसा काव्यांजलि

इनकी अनेक रचनाओं को भी सुनने का अवसर मिला था. बिरसा काव्यांजलि जो भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित इनका प्रकाशित ग्रंथ है इसमें उन्होंने एक अनूठे अंदाज में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी है .सहेजी हुई चिट्टियां और जिस विषय के लिए हाई कोर्ट के जज के इतर,एक संवेदनशील लेखक के रूप में इन्हें जाना जाता था कानून को एक नए नजरिए से देखने का इनका जो अंदाज था.

Justice Vrs. Judiciary चर्चित पुस्तक

इनकी चर्चित पुस्तक Justice Vrs. Judiciary जिसकी चर्चा अक्सर इनसे होती रहती थी और कई विषयों पर मैंने उनसे बात की थी. इच्छा थी कि जो विषय इन्होंने उठाए थे. उस विषय पर केंद्रित एक पुस्तक भी लिखूं कि भारत में जिस प्रकार न्याय व्यवस्था है उस में होने वाले विलंब को कैसे कम किया जा सकता है ? गवाही की प्रक्रिया विदेशों की तरह है एक ही बार हो इसकी क्या संभावनाएं हैं ? इस पर इनसे बहुत बार इनके घर पर बैठकर चर्चा हुई अब यह शायद बात अधूरी ही रहेगी.

विनम्र श्रद्धांजलि

सुनील बादल

इसे भी पढ़ें-  ICC डिकेड अवॉर्ड्स: माही दशक की बेस्ट वनडे और टी-20 टीम के कप्तान, कोहली तीनों टीमों में शामिल

Related Articles

Back to top button