Dhanbad

धनबाद: PM मोदी की मन की बात कार्यक्रम के दौरान ताली-थाली बजाकर किया विरोध

Dhanbad: प्रधानमंत्री के मासिक कार्यक्रम मन की बात के दौरान रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम के विरोध में  ताली-थाली और थाली बजाकर बजाकर प्रदर्शन किया गया. मौके पर विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं के साथ ही गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य और क्षेत्रीय किसान भी मौजूद रहे. प्रदर्शन के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा लाए गये किसान बिल को पूरी तरह से वापस लेने की मांग की गयी. साथ ही मौके पर जमकर नारेबाजी भी हुई. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि किसान बिल पूरी तरह से किसान विरोधी है इससे किसानों को नहीं बल्कि पूंजीपतियों और व्यापारियों को फायदा होगा.

इसे भी पढ़ें-  रांची जिला प्रशासन की लापरवाही, परमवीर अल्बर्ट एक्का को जयंती पर भुलाया

देश भर के किसान कर रहे हैं विरोध -अशोक सिंह

प्रदर्शन के दौरान जिला परिषद सदस्य अशोक सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसान बिल को रद्द करने की जगह प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें जनता की बात सुननी चाहिए. उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान पूरे देश में किसानों ने ताली और थाली बजाकर प्रदर्शन किया है.श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जिन 9 करोड़ किसानों के खाते में पैसा दिया है, उनसे भी अगर सर्वे करा ले तो वो भी इस बिल का विरोध ही करेंगे.

इसे भी पढ़ें- इस सप्ताह ग्लोबल गतिविधियां तय करेंगी बाजार की रफ्तार, जानकारों ने लगाया ये अनुमान

Related Articles

Back to top button