Uncategorized

जरदारी ने पेंच लगाया – पहले भारत हटाये सियाचिन से सैनिक

लाहौर। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सियाचिन से पाकिस्तानी सैनिकों को हटाने से इनकार किया है। जरदारी ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों को तभी हटाया जा सकता है जब भारत भी वहां से अपने सैनिकों को हटाए।

लाहौर से करीब सौ किलोमीटर दूर ओकारा जिले में अपने दल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जरदारी ने यह बात कही। राष्ट्रपति ने कहा, पाकिस्तानी सैनिकों को सियाचिन से वापस बुलाने का फैसला तभी लिया जा सकता है जबकि भारत भी ऎसा ही करे। यह फैसला एकपक्षीय नहीं हो सकता। उल्लेखनीय है कि एक पखवाड़े पहले सियाचिन में हुए हिमस्खलन में 138 पाकिस्तानी सैनिक दब गए थे। इनके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं लग सका है।

जरदारी ने कहा कि सियाचिन में वे देश के सैनिकों की समस्याओं से वाकिफ हैं और भारत भी अपने सैनिकों के लिए चिंतित होगा। उन्होंने कहा, इसमें कोई शक नहीं कि सियाचिन दुनिया का सबसे मुश्किल लड़ाई का मैदान है। हम वहां के कठोर मौसम और परेशानियों से परिचित हैं।

जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ अपने मुद्दों को वार्ता के जरिए हल करना चाहता है। इस्लामाबाद नई दिल्ली के साथ सभी मसलों पर बात करने का इच्छुक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button