रांची (झारखंड): राज्यसभा (रास) के पिछले दो चुनावों में हॉर्स ट्रेडिंग की शिकायतों की जांच कर रही सीबीआई टीम राज्य विधानसभा सचिवालय में शुक्रवार को घंटे भर दस्तावेजों की जांच करती रही. विधानसभा सचिव कौशल किशोर से मिलकर कई कागजात अपने कब्जे में लेने के बाद टीम लौटी. इस दौरान पूरा विधानसभा परिसर सीबीआई के घेरे में दिखा.
सीबीआई टीम ने 2010 में हुए राज्यसभा चुनावों से जुडे दस्तावेजों कोभी जांचा और कई के फोटोकॉपी हासिल किए. सीबीआई की एक दूसरी टीम 30 मार्च 2012 को हुए रास चुनाव की जांच में लगी रही. टीम ने नामकोम इलाके में गहन पूछताछ की. यहीं आयकर वालों ने चुनाव के दिन एक इनोवा कार से 2.15 करोड़ नकद जब्त किया था. और उसके बाद चुनाव को रद्द कर दिया गया था.




