नई दिल्ली। रिएलिटी शो बिग बॉस से चर्चा में आईं पॉर्न स्टार सन्नी लियोन जल्द ही कंडोम के एड में दिखाई देंगीं। इस बात की जानकारी खुद सन्नी ने दी। सन्नी इस समय थाईलैंड में मैनफोर्स कंडोम कंपनी के लिए ऐड की शूटिंग में बिजी है। सोशल साइट ट्विटर पर सन्नी के अपने फैंस को बताया कि मैं थाईलैंड में दो दिनों से मैनफोर्स कंडोम के एड के लिए शूटिंग कर रही हूं। ये ऐड अद्भुत है और जल्द ही देखा जा सकेगा।
मालूम हो कि सन्नी लियोन इस समय बॉलीवुड में अपनी डेब्यू फिल्म जिस्म-2 की शूटिंग भी कर रही है।




