
Jamtara : जामताड़ा जिला वूशु एसोसिएशन के तत्वाधान में संत अंथोनी स्कूल में दो दिवसीय वूशु खेल व आत्मरक्षा के कला कौशल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिले में अपनी तरह का यह पहला आयोजन था. जिले के 60 बच्चे इसें प्रशिक्षण ले रहे हैं.
प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे, विशिष्ट अतिथि जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डीडी भंडारी, जामताड़ा जिला खेल मंच के सचिव दीपक दुबे, इला फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ पीके सरखेल, जामताड़ा वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन के सचिव अरूप मित्रा, जामताड़ा जिला वूशु एसोसिएशन के संरक्षक डॉ चंचल भंडारी, अध्यक्ष टीके माझी ने किया.
इसे भी पढ़ें:सीएम हेमंत सोरेन को मिला हावर्ड का निमंत्रण, आदिवासी अधिकार व विकास के मुद्दे पर देंगे लेक्चर
मार्शल आर्ट खेल को प्राथमिकता देने की वकालत
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि मार्शल आर्ट खेल को प्राथमिकता देनी चाहिए. क्योंकि यह आत्मरक्षा का अचूक हथियार है. हम किसी भी मुश्किल परिस्थिति मे अपने आप को बचाव कर सकते हैं. साथ ही हम अपने जीवन में इस खेल से बौद्धिक, मानसिक के साथ-साथ शारीरिक विकास कर सकते हैं.
डीडी भंडारी ने कहा कि निरंतर जामताड़ा में खेल के क्षेत्र में गतिविधियां आगे बढ़ रही हैं. हमें गौरव की अनुभूति हो रही है. हमारा प्रयास है कि बेहतर से बेहतर खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो और यहां के खिलाड़ियों को सही प्लेटफॉर्म मिले. इसके लिए हमारे सभी खेल एसोसिएशन निरंतर प्रयास कर रहे हैं.
जामताड़ा जिला खेल मंच के सचिव दीपक दुबे ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जामताड़ा में विभिन्न खेलों से प्रतिभावान खिलाड़ी उभरें और यहां के खिलाड़ियों को कैसे बेहतर प्रशिक्षण मिले, इसके लिए जामताड़ा जिला खेल मंच निरंतर प्रयास कर जारी है.
वुशू एसोसिएशन के प्रशिक्षक के रूप में अजय सिंह एवं मोनू बर्मा ने वुशू खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं. प्रशिक्षण शिविर के आयोजन में जामताड़ा जिला वुशू एसोसिएशन के सचिव राहुल सिंह, सूरज कुमार पासवान, परिणिता सिंह , राज कुमार वर्मा, विधान चंद्र सरखेल व संजीव सेन का योगदान रहा.
इसे भी पढ़ें:आप भी देखें सपना चौधरी का धमाकेदार डांस वीडियो, अब तक 10 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं




