ChaibasaCrime NewsJharkhandJharkhand Vidhansabha Election

#JharkhandElection: चुनाव से पहले दहशत फैलाने के लिए नक्सलियों ने किया विस्फोट और फायरिंग

Chaibasa: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव से पहले नक्सलियों ने ग्रामीणों में दहशत फैलाने और वोट बहिष्कार करने के लिए विस्फोट और फायरिंग की.

गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कोइड़ा पंचायत के स्कूल के पास शुक्रवार की देर रात करीब 10:30 बजे नक्सलियों ने विस्फोट व फायरिंग कर सनसनी फैलाने की कोशिश की, जोसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया.

इसे भी पढ़ें- #Jharkhandalliance : कांग्रेस, जेएमएम व आरजेडी का गठबंधन यानी ऊपर से दिल मिला, भीतर फांके तीन

नक्सलियों ने किया विस्फोट

गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कोइड़ा के आसपास जंगल का क्षेत्र है. स्कूल के बगल में पहाड़ है. ग्रामीणों ने बताया कि नक्सलियों ने पहाड़ के पीछे की ओर विस्फोट किया. पहली बार तेज विस्फोट के बाद और तीन-चार बार ब्लास्ट की आवाज आयी.

इसे भी पढ़ें- #JharkhandElection: दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, 20 सीटों पर हो रहा मतदान

सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

गौरतलब है कि कोइड़ा स्कूल को दूसरे चरण के मतदान के लिए क्लस्टर बनाया गया है. चुनाव को लेकर यहां पर सीआरपीएफ की तीन कंपनियां ठहरी हुई हैं. नक्सलियों द्वारा किये गये विस्फोट और फायरिंग का जवाब देते हुए सीआरपीएफ जवानों ने पारा फायरिंग. जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र में तेज रौशनी हो गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button