Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह: सीएसपी संचालक को गिरफ्तार कर ले गयी कोलकाता की साइबर पुलिस

Giridih: कोलकाता के विधाननगर साइबर थाने की पुलिस शुक्रवार को गिरिडीह के गांडेय के ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक को ट्रांजिट रिमांड पर ले गयी. गांडेय के महुदा मोड़ के सीएसपी संचालक संतोष वर्मा के खिलाफ विधान नगर साइबर थाना में सुवेन्दु मुखर्जी ने पिछले साल केस दर्ज कराया था.

विधान नगर थाने में सुवेन्दु मुखर्जी ने खाते से पैसे उड़ाने का केस दर्ज कराया था. इसके बाद विधान नगर साइबर थाना की पुलिस जांच में जुटी तो गांडेय के महुआ मोड़ के ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक संतोष वर्मा का नाम सामने आया.

विधान नगर पुलिस के अनुसार आरोपी ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक संतोष वर्मा खुद सेवा केन्द्र में जाली आधार कार्ड तैयार कर माइक्रो एटीएम के सहयोग से दुसरे राज्यों के बैंक खाताधारकों के खाते से पैसे उड़ाया करते थे. विधान नगर पुलिस शुक्रवार की सुबह ही आरोपी को दबोचने गांडेय पहुंची और गांडेय पुलिस के सहयोग से संतोष वर्मा के सेवा केन्द्र में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया.

छापेमारी के दौरान दोनों थानों की पुलिस ने आरोपी के सेवा केन्द्र से माइको एटीएम भी बरामद किया है.

इसे भी पढ़ें – कोचिंग में साथ पढ़ने वाले युवक ने की नाबालिग लड़की को अगवा करने की कोशिश

Related Articles

Back to top button