
Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने भी आठवीं और नौवीं कक्षा का मॉडल प्रश्न पत्र गुरुवार को जारी कर दिया. काउंसिल की ओर से पहले मॉडल से प्रश्न पत्र का सेट जारी किया गया है, जिसे छात्र काउंसिल की वेबसाइट से डाउनलोड सेक्शन में जाकर देख सकते हैं. इस मॉडल प्रश्न के साथ उसके उत्तर भी जारी किये जा रहे हैं. शिक्षकों और अभिभावकों को मॉडल प्रश्नपत्र का अभ्यास करवाने को कहा गया है.
मालूम हो कि आठवीं और नौवीं कक्षा की परीक्षा OMR सीट पर आयोजित की जा रही है. इस वजह से सभी मॉडल प्रश्न पत्र मल्टीपल च्वायस क्वेश्चन के रूप में दिये गये हैं. इसी के आधार पर उनकी फ़ाइनल परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी.
इसके अलावा कोविड महामारी को लेकर सिलेबस में भी 50% तक की कटौती की गयी है. इसी के हिसाब से परीक्षार्थियों के लिए मॉडल पत्र तैयार किया गया है ताकि उन्हें परीक्षा में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.




