Crime NewsHazaribagh

दुकान में घुसकर महिला से मारपीट करने और कान काटने का आरोप, मामला दर्ज

Hazaribagh : सदर थाना क्षेत्र के जैन धर्मशाला के सामने धोबी गली स्थित दुकान की संचालिका मीनू जैन ने रोहित कुमार जैन नामक व्यक्ति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. मीनू जैन और उनके परिवारवालों ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि बुधवार रात 8:45 बजे रोहित कुमार जैन उनकी दुकान में घुसकर मीनू जैन (पति अमित कुमार जैन) के साथ जमकर मारपीट की. साथ ही मीनू जैन का एक कान भी काट दिया. आनन-फानन में मीनू जैन को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया.

गुरुवार को मीनू जैन के फर्द बयान पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित कुमार जैन ने बताया कि रोहित पूर्व में भी मारपीट कर चुका है. बताया जा रहा है कि कोर्ट में कई सालों से चला आ रहा पार्टीशन सूट इस झगड़े की असली वजह है.

इसे भी पढ़ें- रोहित हत्याकांड का दूसरा आरोपी छोटू खान गिरफ्तार, साक्ष्य छुपाने वाला मददगार भी धराया

Related Articles

Back to top button