
Dhanbad : धनबाद के नगर निगम क्षेत्र में कानून के तहत गुटखा को लेकर जबरदस्त छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. सोमवार सुबह से ही नगर निगम इलाके में छापेमारी के लिए 5 टीमें निकली हुई हैं. जो अलग-अलग क्षेत्र में छापेमारी कर रही हैं.

कोरोना को लेकर झारखंड में तंबाकू उत्पाद को बंद कर दिया गया है. और सार्वजनिक जगहों पर बेचने-थूकने पर भी पाबंदी है. बावजूद धड़ल्ले से यह कारोबार चल रहा है. दुकानदार गुटखा और तंबाकू उत्पाद की बिक्री कर रहे हैं. जिसको लेकर पूर्व में भी धनबाद जिला प्रशासन के द्वारा छापेमारी की गयी थी. लेकिन उसके बाद भी बिक्री पर अंकुश नहीं लगाया जा सका.
इसे भी पढ़ेंः देखिए, पुलिस मुठभेड़ में कैसे मारा गया 15 लाख का इनामी जिदन गुड़िया
आज गुमटी और दुकानों में बृहद पैमाने पर छापेमारी की जा रही है. धनबाद निगम क्षेत्र में पांच टीमें छापेमारी के लिए निकली हुई हैं. धनबाद नगर निगम के पूरे क्षेत्र में छापेमारी अभियान चल रहा है. जिससे तंबाकू उत्पाद बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है.
छापेमारी के लिए निकली टीम ने कहा हैं कि दुकानों और गुमटियों में जांच की जा रही है. जहां भी गुटका या तम्बाकू उत्पाद मिल रहा है, उससे जुर्माना वसूला जा रहा है. साथ ही चेतावनी भी दी गयी कि दोबारा पकड़े जाने पर और सख्त कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढे़ं : कहां से आती है इतनी घृणा! इतनी क्रूरता!!




