
Shrinivas
कुछ दिन पहले मैंने एक अंगरेजी फिल्म Inglorious Bastards का सिर्फ ओपनिंग सीन देखा, करीब दस मिनट का.
दूसरे विश्व युद्ध के समय जर्मनी के कब्जे में आ चुके फ्रांस के एक गांव का दृश्य है. एक जर्मन सैन्य अफसर कुछ सैनकों के साथ एक ग्रामीण के घर आता है. उसकी ‘सहमति’ से बातचीत के लिए वह उसके घर के अंदर जाता है. घर में तीन किशोर वय की उसकी लड़कियां हैं.
सभी आतंकित. वह एक बेटी को अफसर के लिए शराब लाने कहता है, पर अफसर दूध मांगता है. फिर एकांत में बात करने के लिए लड़कियों को बाहर भेज देता है. प्रकट में शालीन और मृदुभाषी अफसर गांव के यहूदियों के बारे में सवाल पूछने लगता है. वह कहता है कि मुझे लोग ज्यू हंटर कहते हैं, जो मैं हूं. यह मेरी ड्यूटी है कि मैं लापता हो गये यहूदियों को तलाश करूं.
इसे भी पढ़ें: PLFI के लिए करोड़ों की लेवी वसूली का नेटवर्क खड़ा किया था जिदन ने, खौफ ऐसा कि लोग उसके नाम से भी कांपते थे
फिर वह एक यहूदी परिवार के सदस्यों के बारे में पूछताछ करता है, जो गायब हैं. और संदेह जताता है कि गांव के ही किसी व्यक्ति ने उनको अपने घर में छिपा रखा है. फिर वह अचानक पूछता है कि आपके घर में चूहे घुस जायें तो क्या करेंगे? उनसे दोस्ती तो नहीं कर सकते. मैं तो उनको खोज कर मार दूंगा. इशारा स्पष्ट है.
आखिरकार बेहद तनावपूर्ण माहौल में वह उस ग्रामीण से कबूल करवा लेता है कि उसने यहूदी परिवार को अपने घर में पनाह दे रखी है.
फिल्मकार दर्शकों को उसी कमरे के नीचे लकड़ियों के पट्टों के फर्श की दरार से उन यहूदियों की आतंकित चेहरों की झलक भी दिखा देता है. एक वृद्धा अपनी चीख रोकने के लिए मुंह को हथेली से दबाये हुए है. बेबस किसान गालों पर आंसू की धार बह रही है.
यहां तक सारी बातचीत वह अफसर अंगरेजी में करता है. जानबूझ कर, ताकि यहूदी न समझ सके. वह किसान से उनके छिपने की सही जगह की ओर इशारा करने के लिए कहता है. फिर फ्रेंच में आतिथ्य के लिए धन्यवाद कहते हुए बाहर खड़े सैनिकों को अन्दर आने का इशारा करता है. वह सही जगह बताता है. और फर्श की ओर झुकी उनकी बंदूकें आग उगलने लगती हैं. एक लड़की बाहर भागती हुई दिखती है. वह अफसर पिस्तौल से उस पर निशाना लगा रहा है.
सचमुच रोंगटे खड़े करनेवाला दृश्य था. जर्मन क्रूरता और यहूदियों के प्रति उनकी घृणा का अद्भुत फिल्मांकन. सलाम पश्चिमी देशों को, खास कर जर्मन लोगों को, जिनमें अतीत के इस घिनौने सच को इस बुलंदी से दिखाने और कुबूल करने का साहस है. एक कलात्मक आग्रह के साथ. संयोग कि उस जर्मन अफसर की भूमिका एक जर्मन अभिनेता ने की है, जिन्हें उस फिल्म के लिए अभिनय का ऑस्कर एवार्ड भी मिला.
इसे भी पढ़ेंः धारा 144 के बावजूद सफल अभ्यर्थियों का आमरण अनशन जारी, पुलिस के हटाने के बाद भी डटे रहे
मैं अपने एक ऐसे आत्मीय के आवास पर था, जिसका उल्लेख भी नहीं कर सकता. वह अब तक पूरी तरण संघी या ‘भक्त’ तो नहीं बने हैं, पर अपनी लगभग सारी बौद्धिकता और तर्कशक्ति का इस्तेमाल इन दिनों भाजपा-मोदी विरोधियों के कथित पाखंड और टुच्चेपन को उजागर करने में करते हैं. इस कारण अब मैं उससे राजनीतिक मामलों पर बात करने से परहेज करने लगा हूं. लेकिन उस दिन वह सीन देखने के बाद मैं अनायास कह बैठा- मुसलमानों से लगभग ऐसी ही नफरत मोदी सहित बहुतेरे संघियों में भरी हुई है.
गनीमत कि उसने इस कथन की सहमति में सर हिलाया. मुझे थोड़ा संतोष हुआ. फिर भी मुझे अचरज होता है कि इस सच को जानने और मानने वाला कोई व्यक्ति कैसे संघ, भाजपा और मोदी में कुछ ‘गुण’ और सकारात्मकता देख पाता है.
इसे भी पढ़ेंः कोरोना का बुरा समय टल गया, जनवरी से टीकाकरण : डॉ हर्षवर्द्धन




