4th LeadCrime NewsJharkhandRanchi

रांची के हाई सिक्युरिटी जोन में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप लूट की कोशिश

कोतवाली थाना क्षेत्र में वारदात, पेट्रोल पंप कर्मी का हौसला देख भागे अपराधी

Ranchi : राजधानी रांची में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. लगातार अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. रविवार सुबह करीब आठ बजे कोतवाली थाना क्षेत्र में रांची यूनिवर्सिटी के गेट के समीप पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास किया गया. पेट्रोल पंप कर्मी ने बताया स्कूटी पर सवार दो लोग पेट्रोल लेने आए थे. पेट्रोल भरने के बाद जब पेट्रोल पंप कर्मी ने पैसे मांगे तो दोनों ने पिस्टल निकाल कर रुपये से भरा बैग छीनने का प्रयास किया. पेट्रोल पंप  कर्मी ने साहस दिखाते हुए बैग को नहीं छोड़ा और शोर मचाने लगे. जिसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए.

सीसीटीवी में कैद हुई है पूरी वारदात

पेट्रोल पंप कर्मियों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी. आनन-फानन में कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने अब तक कई जगहों पर छापेमारी की लेकिन सफलता नहीं मिली. हालांकि पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. दोनों अपराधियों ने मास्क नहीं पहना था. पुलिस सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर के आधार पर छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ेः रांची में ओवरटेक के दौरान गोलीबारी और चाकूबाजी, चापू टोली के युवक की मौत

Related Articles

Back to top button